Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

घर खरीदने वालों को झटका, कलेक्टर रेट बढ़ने से बढ़ेगी रजिस्ट्री लागत

चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से आम लोगों की जेब पर असर पड़ने वाला है। प्रशासन ने नए कलेक्टर रेट जारी कर दिए हैं, जिसके चलते जमीन और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल और कृषि भूमि समेत लगभग सभी श्रेणियों में 10 से 22 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है।

कलेक्टर रेट बढ़ने से प्रॉपर्टी महंगी
नए रेट में हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स और इंडिपेंडेंट मकान भी शामिल हैं। कलेक्टर रेट बढ़ने से सीधे तौर पर रजिस्ट्री फीस और स्टांप ड्यूटी में इजाफा होगा, जिससे प्रशासन की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही इसका असर प्रॉपर्टी के बाजार भाव पर भी पड़ेगा और कीमतों में उछाल आ सकता है। प्रशासन का कहना है कि 20 मार्च तक लोगों से सुझाव लेने के बाद ही इन रेट्स को अंतिम रूप दिया गया है।

पानी के दाम में भी इजाफा
शहर में पानी की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। अब 0 से 15 किलोलीटर तक पानी पर खर्च 3.47 रुपए से बढ़कर 3.64 रुपए प्रति किलोलीटर हो जाएगा। वहीं 60 किलोलीटर से ज्यादा खपत पर 24.31 रुपए प्रति किलोलीटर के हिसाब से बिल लिया जाएगा। हालांकि कम पानी इस्तेमाल करने वालों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

नई आबकारी नीति से शराब महंगी
1 अप्रैल से नई एक्साइज पॉलिसी लागू होने के साथ शराब के दाम भी बढ़ जाएंगे। 500 रुपए की बोतल करीब 10 रुपए महंगी हो जाएगी, जबकि 2000 रुपए की बोतल अब लगभग 2040 रुपए में मिलेगी। इसके अलावा अब डिपार्टमेंटल स्टोर्स में भी शराब की बिक्री की अनुमति दी जाएगी, जिससे खरीदारी के विकल्प बढ़ेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218599

Share this Post