Mon, 15 Jun 2026

घर से निकलने से पहले पढ़ लें: जालंधर में आज ट्रैफिक डायवर्जन, फंस सकते हैं जाम में

जालंधर में आज श्रीराम नवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी शहर की धार्मिक संस्थाओं की ओर से बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे यात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर देर शाम वापस यहीं आकर समाप्त होगी। आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है।

यात्रा का रूट और स्वागत की तैयारियां
आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा मंदिर से निकलकर सबसे पहले अड्डा होशियारपुर चौक पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा लव कुश चौक (मिलाप चौक), श्री वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), बस्ती अड्डा चौक और पटेल चौक से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। पूरे रूट पर जगह-जगह लंगर और सेवा की व्यवस्था भी की गई है।

ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से बचकर निकलें
शोभायात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है। फाटक टांडा, अड्डा होशियारपुर चौक, पंजपीर चौक, भगत सिंह चौक, फगवाड़ा मार्केट, लवकुश चौक, श्री राम चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्डा चौक, पटेल चौक और माई हीरां गेट इलाके में वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रूट की जानकारी जरूर लें।


260

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166756