Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : यौन शोषण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AAP विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार

पंजाब में हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। आम आदमी पार्टी के विधायक को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया, वह लंबे समय से फरार चल रहे थे।

महिला से यौन शोषण के गंभीर आरोप
पठानमाजरा पर एक महिला के साथ यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी उन्हें इस मामले में हिरासत में लिया गया था, लेकिन वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गए थे और ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले गिरफ्तारी
मंगलवार देर रात पठानमाजरा ग्वालियर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। दरअसल, यौन शोषण मामले में सुप्रीम कोर्ट में उनकी सुनवाई तय थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस को उनकी लोकेशन मिली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दो दिनों में दूसरा AAP विधायक गिरफ्तार
गौरतलब है कि बीते दो दिनों में पंजाब में आम आदमी पार्टी के दो विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले लालजीत सिंह भुल्लर को रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार किया गया था। लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219089

Share this Post