Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर DM खुदकुशी मामला: लोकसभा में गरमाया मुद्दा, पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर जांच की आंच

अमृतसर के वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या का मामला अब स्थानीय राजनीति से निकलकर देश की संसद तक पहुंच गया है। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने लोकसभा सदन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए पंजाब सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। औजला ने सदन को बताया कि मृतक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर पूर्व मंत्री पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे, इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे तत्काल केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जाना चाहिए।

गृहमंत्री अमित शाह का सदन में सीधा जवाब
सांसद औजला की मांग पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को समझती है। उन्होंने सदन में घोषणा की कि यदि पंजाब के सभी सांसद एक साथ मिलकर लिखित में इस मामले की CBI जांच की सिफारिश करते हैं, तो वह बिना किसी देरी के केस को CBI को ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर देंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219119

Share this Post