Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर पुलिस पर फूटा लोगों का गुस्सा: ASI ने पार की हदें, महिला को थप्पड़ जड़ने का वीडियो आया सामने

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। एक घरेलू विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर महिला और उसके बेटों के साथ बेरहमी से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक एएसआई सरेआम महिला के साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है। घटना के बाद इलाके में भारी हंगामा देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताया है।

बिना महिला पुलिसकर्मी के घर में दाखिल हुआ ASI
पीड़िता ममता ने आरोप लगाया है कि जब उनके बेटे घर में सो रहे थे, तभी एएसआई बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के उनके घर में दाखिल हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एएसआई ने मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए महिला को बालों से पकड़कर घर से बाहर सड़क तक खींचा। इस दौरान महिला और मोहल्ले के लोग बार-बार पुलिस से गुहार लगाते रहे कि वे खुद थाने आने को तैयार हैं, लेकिन पुलिसकर्मी ने एक नहीं सुनी और महिला पर थप्पड़ भी जड़े।

घरेलू विवाद और नाबालिग विवाह की पुरानी रंजिश
मामले की जड़ एक घरेलू विवाद बताई जा रही है। महिला के बेटे का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है और बेटा अपनी बच्ची को पत्नी के पास से लेकर घर आ गया था। इसी बात की शिकायत ससुराल पक्ष ने थाने में दी थी। पीड़िता का कहना है कि उनके बेटे और बहू ने 6 साल पहले नाबालिग उम्र में भागकर शादी की थी और उस समय भी पुलिस ने उनके साथ काफी मारपीट की थी। अब एक बार फिर पुलिस ने जांच के नाम पर घर में घुसकर बेटों और महिला के साथ हिंसक व्यवहार किया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218714

Share this Post