Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सुखपाल खैहरा का पंजाब सरकार पर बड़ा हमला, बोले- औरतों को ढाल बनाकर मुझे फंसाया जा रहा

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपा सिंह खैहरा ने एक बार फिर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाकर उन्हें ही निशाना बना रही है। खैहरा ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए महिलाओं को ढाल बनाकर उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना
सुखपाल खैहरा ने कहा कि पंजाब में रोजाना हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं और नशे का कारोबार भी जारी है। उन्होंने दावा किया कि एक सरपंच के पास से भी हेरोइन बरामद हुई है। खैहरा ने यह भी कहा कि किसानों के धरनों के दौरान उनके साथ मारपीट की जा रही है, जो राज्य की स्थिति को दर्शाता है।

“मुझे ही बनाया जा रहा है टारगेट”
खैहरा ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गए हैं और पूरे पंजाब के मुद्दों को छोड़कर केवल उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा और अन्य राजनीतिक मुद्दों को नजरअंदाज कर सरकार सिर्फ एक व्यक्ति को टारगेट करने में लगी हुई है। खैहरा ने कपूरथला के डीसी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की ओर से उन्हें निर्देश दिया गया कि उनके खिलाफ कुछ भी ढूंढकर लाया जाए।

वीडीपीओ कुलविंदर रंधावा पर लगाए आरोप
खैहरा ने वीडीपीओ कुलविंदर पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में खन्ना में उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे और उन पर 60 लाख रुपये के गबन के आरोप लगे थे। उस समय उन्हें सस्पेंड किया गया था और विजिलेंस ब्यूरो ने केस भी दर्ज किया था, लेकिन बाद में उन्हें फिर से बहाल कर दिया गया।

20 लाख रुपये के फंड में गड़बड़ी का आरोप
खैहरा ने दावा किया कि वर्ष 2022 में गांव घुग वेड ढिलवा में नालियों और सीवरेज के काम के लिए 20 लाख रुपये का फंड आया था। उनका आरोप है कि इस राशि में से 19.70 लाख रुपये अपने एक परिचित के खाते में आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कर दिए गए। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत 4 मार्च को विजिलेंस प्रमुख को भेजी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विधायक इंद्रजीत कौर मान को लेकर भी टिप्पणी
खैहरा ने नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी काफी ट्रोलिंग हो रही है और स्थिति ऐसी बन गई है कि उन्हें अपना कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा। खैहरा ने कहा कि महिलाओं का स्वभाव विनम्र होना चाहिए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219178

Share this Post