Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मोगा रैली में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2027 में पंजाब में BJP की सरकार

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सियासी माहौल को गर्म करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज मोगा में भाजपा की ‘बदलाव रैली’ आयोजित की गई, जिसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित ने संबोधित किया। रैली में पहुंचते ही उन्होंने केसरी रंग की पगड़ी बांधी और मंच से कार्यकर्ताओं व समर्थकों का अभिवादन किया। जोरदार नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया गया।

रैली में भाजपा सरकार बनाने का दावा |

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। गृहमंत्री के इस बयान को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे शिरोमणि अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया है।

पंजाब में अगली सरकार BJP की

गृहमंत्री ने कहा- लोकसभा चुनाव 2024 में 19 फीसदी वोट हमें मिले हैं। जहां 19 फीसदी वोट मिलते है, वहां अगली सरकार बीजेपी की होती है। कई प्रदेशों में ऐसा हुआ है। अब पंजाब की बारी है। जब दिल्ली से आ रहा था तो पत्रकार ने पूछा कि सरकार बदलने जा रहे हो? मैंने कहा कि पंजाब में कोई सरकार ही नहीं है। आम आदमी पार्टी परिवर्तन का नाम लेकर आई थी, लेकिन क्या कर रहे है?

BJP को एक मौका देकर देखिए

शाह ने कहा- पंजाब को नशे से मुक्त करवाना है तो भाजपा की डबल इंजन की सरकार चाहिए। पंजाब पूरा कर्ज, ड्रग्स, धर्म परिवर्तन, भ्रष्टाचार व गैंगस्टर के आतंक से तबाह हो गया। उद्योग पंजाब छोड़कर जा रहे हैं। किसान की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर युवाओं की बेरोजगारी हटानी है तो एक मौका BJP को देकर देखिए।

मैं यहां आर्शीवाद लेने आया हूं

उन्होंने आगे कहा कि मैं श्री गुरु नानक देव से लेकर सभी 10 गुरुओं को प्रणाम करता हूं। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखेदव को भी नमन करता हूं। आज से हम चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हैं। हम जब भी आए छोटे भाई के रूप में आए, लेकिन आज मैं कहकर जाता हूं कि 2027 में भाजपा अपनी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ने जा रही है। मैं बुजुर्ग, माताओं और बहनों से आर्शीवाद लेने आया हूं।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219178

Share this Post