Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर हाइट्स में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, कैंब्रिज स्कूल पर फूटा परिजनों का गुस्सा

जालंधर हाइट्स में संदिग्ध परिस्थितियों में कैंब्रिज स्कूल की एक छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल के बाहर धरना देकर जमकर हंगामा किया। मृतक छात्रा 8वीं कक्षा की 14 वर्षीय लड़की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार छात्रा ने जालंधर हाइट्स की छठी मंजिल से छलांग लगाई, लेकिन परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

बच्ची जालंधर हाइट्स कैसे पहुंची
परिजनों का कहना है कि बच्ची के पास कोई साधन नहीं था और वे खुद ही उसे रोज स्कूल छोड़ने और लेने जाते थे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्ची जालंधर हाइट्स तक आखिर कैसे पहुंची। इसी को लेकर देर रात परिवार और स्थानीय लोगों ने कैंब्रिज स्कूल के बाहर धरना शुरू कर दिया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

स्कूल प्रशासन-पुलिस पर लापरवाही के आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद कई घंटे तक न तो स्कूल प्रशासन उनसे मिलने आया और न ही पुलिस मौके पर पहुंची। देर तक चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां लोगों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। परिवार का कहना है कि घटना के बाद किसी भी शिक्षक ने उनसे संपर्क नहीं किया।

शरीर पर चोट के निशान नहीं, मुंह से निकल रहा था झाग
परिवार का दावा है कि बच्ची के पैर पर केवल मामूली खरोंच है और शरीर पर अन्य कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के मुंह से झाग निकल रहा था, जिसे पुलिस ने भी माना है। परिवार को शक है कि छठी मंजिल से गिरने से पहले बच्ची को कुछ खिलाया गया हो सकता है।

सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी उठे सवाल
प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उन्हें नहीं दिखाई जा रही। लोगों का कहना था कि घटना के करीब पांच घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी ठीक से जांच नहीं की गई है।

जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई - पुलिस
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्रा की मौत को लेकर परिजनों ने स्कूल के बाहर धरना दिया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फेल होने की बात पर भड़के परिजन
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रा ने जालंधर हाइट्स में छलांग लगाकर आत्महत्या की है और वह साइंस और मैथ्स के पेपर में फेल हो गई थी। हालांकि इस बयान के बाद परिजन और भड़क गए। उनका कहना था कि अभी परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में रिजल्ट आने का सवाल ही नहीं उठता।

परिजनों ने पुलिस से यह भी सवाल किया कि जब उन्होंने बच्ची को स्कूल में छोड़ा था तो वह स्कूल से जालंधर हाइट्स तक कैसे पहुंच गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में स्कूल का गेट खोला गया और स्थिति को शांत कराया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218714

Share this Post