Mon, 15 Jun 2026

जालंधर में LPG किल्लत पर एजेंसी मालिक का आया बयान, कहा- सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद है;देखें Video

जालंधर में कमर्शियल गैस में व्यापारियों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, वहीं घरेलू गैस उपभोक्ता भी परेशान हो रहे है। जिसको लेकर गैस की किल्लत को लेकर कई तरह की अफवाहें भी चल रही है। अब इस पर जालंधर में LPG गैस सिलेंडर एजेंसी के मालिक का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि सप्लाई में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही है। 

सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद है
एजेंसी मालिक डीएस कोहली के मुताबिक केवल कमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद हुई है, लेकिन घरेलू गैस की आपूर्ति दो से तीन दिनों के भीतर लोगों तक पहुंच रही है। हमने सिलेंडरों की मैनुअल बुकिंग भी शुरू कर दी है, लेकिन लोगों के अनुसार, जब वे गैस एजेंसी के अंदर आते हैं, तो वे ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से बुकिंग करने की बात करते हैं। 

लोगों ने कहा- नहीं बुक हो रहे सिलेंडर
लोगों का कहना है कि एलपीजी गैस की बुकिंग नहीं हो रही, जिसके कारण उन्हें एलपीजी गैस एजेंसी के दफ्तर पर आना पड़ा है।   दविदंर सिंह ने कहा कि वह घरेलू गैस बुकिंग करवाने के लिए काफी परेशान हो रहे है। ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। ऐसे में आज 26वां दिन हो गया, लेकिन बुकिंग नहीं की जा रही। वह सुबह से 4 से 5 बार चक्कर काट चुका, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं अमनदीप कौर ने कहा कि वह घरेलू सिलेंडर बुक करने आए थे, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी आ रही है।
 
एप्प का बार-बार सर्वर डाउन हो रहा है
वहीं महिला ने कहा कि एप्प पर भी सर्वर डाउन बताया जा रहा है। इस दौरान अन्य व्यक्ति ने कहा कि वह पिछले 4 दिनों से ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बुकिंग नहीं हो रही थी। इस दौरान इंडियन ऑयल वन एप्प से बुकिंग करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन उससे भी बुकिंग नहीं हो रही। जिसके कारण वह एजेंसी में गैस की बुकिंग करवाने के लिए पहुंचे है।
 


280

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166823