Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

LPG सिलेंडर को लेकर CM मान का सख्त फैसला, अधिकारियों को जारी किए दिशा-निर्देश

जंग का असर अब पंजाब तक दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को OTP नहीं मिल रहा, जिससे गैस बुकिंग की प्रक्रिया बाधित हो रही है। वहीं इस मामले पर सीएम भगवंत मान ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त निर्देश
इस मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि पंजाब में कहीं भी LPG गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सिलेंडरों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰਾਂ ਨੂੰ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਿਤੇ ਵੀ LPG ਗੈਸ ਦੀ ਘਾਟ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ..ਜਮਾਖੋਰੀ ਜਾਂ ਬਲੈਕ ਵਿੱਚ ਸਿਲੰਡਰ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਵੇਗੀ..

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 12, 2026

 

कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित
राज्य के कई शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता कम हो गई है। होटल, ढाबे और छोटे व्यवसायों को सिलेंडर न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा घरेलू उपभोक्ताओं को भी सिलेंडर बुकिंग के दौरान तकनीकी समस्याएं आ रही हैं।

सर्वर डाउन होने से बुकिंग में दिक्कत
गैस एजेंसियों के अनुसार सर्वर डाउन होने की वजह से उपभोक्ताओं को OTP नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण ऑनलाइन या मोबाइल के जरिए गैस बुकिंग करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर लोग एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219175

Share this Post