Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में पेट्रोल पंप पर खत्म हुआ तेल, गाड़ियों की लगी कतारें फिर भी नहीं मिला पेट्रोल

जालंधर की 66 फुटी रोड स्थित एलीट पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने के कारण पंप को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। ईंधन भरवाने पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। पंप प्रबंधन की ओर से नोटिस लगाकर बताया गया है कि तकनीकी कारणों की वजह से पेट्रोल पंप बंद किया गया है और यह शुक्रवार सुबह 11 बजे दोबारा खोला जाएगा।

पेट्रोल-डीजल खत्म होने से पंप बंद
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एलीट पेट्रोल पंप पर अचानक पेट्रोल और डीजल की सप्लाई खत्म हो गई। इसके बाद पंप प्रबंधन ने पंप पर नोटिस लगाकर ग्राहकों को सूचित किया कि तकनीकी कारणों के चलते फिलहाल पंप बंद रखा गया है।

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बताया कि जिस टैंकर से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई आनी थी, वह रास्ते में ही खराब हो गया। इसी वजह से समय पर ईंधन की सप्लाई पंप तक नहीं पहुंच पाई। कर्मचारियों के अनुसार टैंकर के पहुंचने के बाद ही पंप को दोबारा खोला जाएगा, जिसके चलते इसे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक बंद रखने का फैसला किया गया है।

तेल भरवाने आए लोग लौटे मायूस
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचे, लेकिन ईंधन खत्म होने की वजह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि वे जरूरी काम के लिए तेल भरवाने आए थे, लेकिन पंप पर पेट्रोल-डीजल नहीं होने की बात कहकर मना कर दिया गया। अब उन्हें मजबूरी में दूसरे पेट्रोल पंप पर जाकर ईंधन भरवाना पड़ रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218713

Share this Post