Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

चिरहुला मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह पृथक से बन रहा है अन्न क्षेत्र. चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का : कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया निरीक्षण.

 

 

_____सुरेन्द्र दुबे मध्य प्रदेश 9425179527 मध्य प्रदेश के रीवा जिले मे_________

 

चिरहुलानाथ मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह ही अलग से अन्न क्षेत्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर चिरहुला मंदिर एवं परिसर और भी आकर्षक व भव्य हो जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

चिरहुलानाथ मुख्य मंदिर के बगल में एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से प्रवचन हाल के साथ ही पुजारियों के आवास बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को आगामी 6 माह में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर तक 58 मीटर लंबाई के कॉरिडोर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि चिरहुला तालाब से लगे क्षेत्र में रिटर्निंग बाल बनाकर कॉरिडोर बनाया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कॉरिडोर में हरियाली तथा अन्य आकर्षक सजावट कर इसे खूबसूरत बनाएं। 

 

 चिरहुला मंदिर परिसर में नवनिर्मित दुकानों के ऊपर एक करोड़ की लागत से दो हाल बनाए जा रहे हैं जो अन्न क्षेत्र के उपयोग में आएंगे। कलेक्टर ने कहा कि मंदिर से हटकर अन्न क्षेत्र के बन जाने से मंदिर परिसर स्वच्छ रहेगा तथा श्रद्धालुओं को भी सुविधायुक्त अन्न क्षेत्र उपलब्ध हो सकेगा। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को व्यवस्थित ढंग से अन्न क्षेत्र निर्माण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन पार्किंग स्थल एवं चिरहुला मंदिर तक प्रस्तावित सड़क का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि पूर्व से निर्मित इस सड़क का अतिक्रमण हटाकर इसे चौड़ा मार्ग बनाएं जिससे चिरहुला मंदिर तक के लिए एक अन्य मार्ग की भी उपलब्धता हो सके। उन्होंने कहा कि चिरहुला मंदिर के संपूर्ण परिसर को आकर्षक और भव्य एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी प्रस्तावित निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निश्चित समय सीमा में पूर्ण करा लिए जाएं। इस दौरान कलेक्टर ने चिरहुला मंदिर में दर्शन किए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, सहायक यंत्री हाउसिंग बोर्ड हिमांशु वर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259242

Share this Post