Tue, 04 Aug 2026
Post Details

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से गंभीर नदी में प्रदूषण की जांच, अधिकारियों ने लिए 11 सैंपल’

 सुरेन्द्र दुबे 9425179527  मध्य प्रदेश *धार, 9 मार्च 2026।* नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे के निर्देश पर धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले औद्योगिक अपशिष्ट के कारण गंभीर नदी में प्रदूषण की शिकायतों के बीच सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण दल में एमपीयूडीसी के प्रमुख अभियंता आनंद सिंह, पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ सीताराम टैगोर, परियोजना प्रबंधक डी आर लोधी सहित पीथमपुर के मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञ शामिल रहे। टीम ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के आसपास- चिराखान नाला, कलारिया, बेतमा एनीकट, महू गांव और यशवंत सागर का दौरा किया और गंभीर नदी तथा उससे जुड़े जल स्रोतों की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभावित औद्योगिक प्रदूषण की जांच के लिए कुल 11 पानी के नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191661