Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर के बेटे को बड़ी जिम्मेदारी, तरणजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए LG

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल के पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इस बदलाव के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में पंजाब के अमृतसर से संबंध रखने वाले वरिष्ठ राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह विनय कुमार सक्सेना की जगह लेंगे।

वहीं विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का नया उप-राज्यपाल बनाया गया है। तरणजीत सिंह संधू भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

प्रतिष्ठित सिख परिवार से रखते हैं संबंध
तरणजीत सिंह संधू का जन्म एक प्रतिष्ठित सिख परिवार में हुआ है। उनके दादा तेजा सिंह समुंदरी को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संस्थापकों में गिना जाता है। उनका परिवार सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहा है।

दिल्ली और जेएनयू से की उच्च शिक्षा
पढ़ाई की बात करें तो तरणजीत सिंह संधू ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से मास्टर डिग्री हासिल की। राजनयिक के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और विदेश नीति से जुड़े अहम मामलों में भी भूमिका निभाई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219249

Share this Post