Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

देश के दो जांबाज पायलट शहीद, Su-30MKI फाइटर जेट हादसे ने सबको झकझोरा

असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में भारतीय वायु सेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में फाइटर जेट में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए। शहीद पायलटों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर के रूप में हुई है।

देर रात वायुसेना ने की हादसे की पुष्टि
भारतीय वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर इस हादसे की पुष्टि की थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 14 मिनट पर एक और पोस्ट के जरिए दोनों पायलटों के शहीद होने की जानकारी दी गई। वायु सेना के अनुसार घटना के बाद से ही इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

नियमित उड़ान के दौरान टूटा था संपर्क
वायु सेना के मुताबिक जब यह हादसा हुआ, उस समय फाइटर जेट नियमित उड़ान या मिशन पर था। उड़ान के दौरान अचानक विमान का ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। रडार से विमान के गायब होते ही वायु सेना ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया और घटना की जांच के लिए टीम को असम रवाना किया गया।

हादसे के कारणों की जांच जारी
फिलहाल वायु सेना की जांच टीम दुर्घटना की सटीक वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। विमान के संपर्क टूटने और क्रैश होने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे से पहले विमान में किसी तकनीकी खराबी या अन्य कारणों का संकेत मिला था या नहीं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218599

Share this Post