Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर हाईवे पर केमिकल ट्रक में भयानक आग, 10 दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा; देखें Video

जालंधर के गोराया नेशनल हाईवे पर चचराड़ी ओवरब्रिज के पास केमिकल से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

खराब मशीन के पास खड़े वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर
मोटर ग्रेडर मशीन के चालक सौवर सिंह ने बताया कि वह पटियाला से अमृतसर की ओर मोटर ग्रेडर मशीन लेकर जा रहे थे। जब वह गोराया के चचराड़ी ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो उनकी मशीन अचानक खराब हो गई।

उन्होंने मशीन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उसे देखने के लिए नीचे उतर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मशीन को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था और ट्रक में केमिकल लोड था, जिसकी वजह से टक्कर के बाद आग लग गई।

ड्राइवर को नीचे उतारकर फरार हुआ चालक
सौवर सिंह के मुताबिक, उन्होंने किसी तरह ट्रक ड्राइवर को वाहन से नीचे उतारा। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।

प्लास्टिक दाने के कारण तेजी से फैली आग
सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लुधियाना से जालंधर की ओर जा रहा ट्रक चचराड़ी ओवरब्रिज के पास खड़ी मोटर ग्रेडर मशीन से टकरा गया था।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि ट्रक और मोटर ग्रेडर मशीन दोनों आग की लपटों में घिरे हुए थे। ट्रक में प्लास्टिक का दाना भरा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने लंबे समय तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post