Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर RTO ऑफिस में फूटा लोगों का गुस्सा! घंटों इंतजार के बाद हंगामा; देखें Video

जालंधर बस स्टैंड के पास आरटीओ दफ्तर में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, दफ्तर में कामकाज में हो रही देरी से परेशान लोगों द्वारा हंगामा किया गया। दफ्तर में लोगों की लाइन लगी हुई है और परेशान कुछ लोगों द्वारा नारेबाजी करते हुए हंगामा किया गया। मामले की जानकारी देते हुए बस्ती दानिशमंदा के कमल कुमार ने कहा कि वह सुबह 7 बजे का दफ्तर में लाइसेंस को लेकर आया हुआ हैै और उसकी फाइल दफ्तर के कर्मियों ने 9 बजे फाइल लगाई थी, लेकिन 12 बज गए फाइल नहीं तैयार की गई।

इस दौरान जब पीड़ित ने स्टाफ कर्मियों से कारण पूछा तो उनके द्वारा कभी नेटवर्क दिक्कत का हवाला दिया गया तो कभी स्टाफ के कर्मियों का चाय पीने का समय हो रहा है, जिसके कारण वह सुबह से परेशान हो रहा है। पीड़ित ने कहाकि सरकार के पैसे कहां जा रहे है। इस दौरान अगर अधिकारियों से बात करें तो वह लोगों के साथ विवाद करने लग जाते है। पीड़ित ने कहा कि एक अधिकारी ने उसे बताया कि जियो कंपनी के कर्मियों द्वारा नेटवर्किंग का काम किया जा रहा है, ऐसे में जब उसने पूछा कि वह कहां गए तो कर्मियों ने कहा कि वह सामान लेने गए।

पीड़ित ने कहाकि वह सुबह से परेशान हो रहा है। पीड़ित ने कहा कि कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि नेट नहीं चल रहा, इसके कारण देरी हो रही है। वहीं मुकेश कुमार ने कहा कि वह 9 बजे से लाइन में खड़े है। पीड़ित ने कहा कि वह 3 चक्कर लगा चुका है, लेकिन अब तक काम नहीं हो रहा। भारी मात्रा में आरटीओ दफ्तर में लोग परेशान हो रहे है। हालांकि दूसरी ओर स्टाफ के कर्मियों का कहना है कि नेटवर्किंग का काम चल रहा है। जिसके बारे में लोगों को अवगत करवा दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218714

Share this Post