Sunday, 01 Mar 2026

Congress के दिग्गज नेता ने अचानक इस्तीफा देकर चौंकाया! छोड़ा बेहद बड़ा पद, सियासत गरमाई

 सुरेन्द्र दुबे भोपाल 9425179527 मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा सियासी धमाका सामने आया है। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष पद से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge को पत्र लिखकर पद छोड़ने की जानकारी दी है।

 

अपने पत्र में कटारे ने लिखा है कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, इसलिए संगठन से अनुरोध किया है कि यह जिम्मेदारी किसी और को सौंपी जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि आगे भी पार्टी को पूरा सहयोग देते रहेंगे।

 

दिलचस्प बात यह है कि आज उनकी वैवाहिक वर्षगांठ भी है। बताया जा रहा है कि वह विधानसभा में मौजूद थे, लेकिन बाद में अचानक बाहर निकल गए। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में संगठनात्मक बदलाव की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। फिलहाल हेमंत कटारे की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


6

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 144124