Fri, 01 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

बैतुल में BJP नेता पर बड़ी कार्रवाई, CM हेल्पलाइन पर हुई थी शिकायत,आखों के सामने सपने चकनाचूर

सुरेन्द्र दुबे  9425179527( भोपाल) मध्य प्रदेश बेतूल में बीजेपी नेता के कॉम्प्लेक्स पर बडा एक्शन हुआ है। बीजेपी सरकार में बीजेपी के ही नेता के खिलाफ हुई ये कार्रवाई बड़ा कुछ बयान कर रही है। दरअसल सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद बीजेपी नेता के कॉम्प्लेक्स को जमींदोज कर दिया गया और मिट्टी में मिटा दिया गया है।

 

बीजेपी नेता तपन विश्वास के खिलाफ कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक बैतूल में शनिवार को प्रशासन ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता के अवैध कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाकर मिट्टी मिट्टी कर दिया । दरअसल बीजेपी नेता तपन विश्वास ने सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रखा था, काम्पलेक्स की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की गई थी। जिसके बाद अतिक्रमण हटाने के साथ ही जुर्माना वसूलने के भी आदेश दिए गए थे।

 

हालांकि बीजेपी नेता ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी लेकिन कोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया अपील खारिज होने के साथ ही प्रशासन ने अवैध कॉम्प्लेक्स को जमींदोज कर दिया।

 

सरकारी जमीन पर बीजेपी नेता ने खड़ा कर रखा था कॉम्प्लेक्स

जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना बाजार का ये मामला है। बीजेपी नेता तपन विश्वास के साथ ही कुछ अन्य लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया था और यहां पर अवैध कॉम्प्लेक्स खड़ा कर दिया था। और तो और इस अवैध कॉम्प्लेक्स की कुछ दुकानें भी बेची जा चुकी थीं। लेकिन ये कांम्पलेक्स सरकारी जमीन पर था तो लोकर निवासी ने अवैध निर्माण की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर दी थी। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच की और ये निर्माण अवैध पाया गया। हालांकि इसके खिलाफ तपन ने हाईकोर्ट में भी अपील की थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

 

शनिवार को जब अवैध कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई हुई तो लोग भी देखते रह गए। बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि शासकीय भूमि पर कब्जा किसी हालत में सहन नहीं किया जाएगा।


36

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155100