Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शराब घोटाले मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को बड़ी राहत, कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाला मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI केस में बरी कर दिया। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं और आरोप साबित नहीं होते।

फैसले के बाद भावुक हुए केजरीवाल
इस मामले में CBI ने कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया। कोर्ट से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से लगातार शराब घोटाले के आरोप लगाए जा रहे थे, लेकिन अदालत ने सभी आरोप खारिज कर दिए और न्याय हुआ है।

केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
केजरीवाल ने अपने बयान में मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आज़ाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था। उनका आरोप था कि भाजपा ने उनकी पार्टी को खत्म करने के लिए बड़े नेताओं को जेल भेजा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260079

Share this Post