Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में AAP नेता को विदेश से धमकी, मैसेज पढ़कर परिवार में दहशत

पंजाब के फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू को जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें UK के कोड वाले विदेशी नंबर से लगातार कॉल और मैसेज किए जा रहे हैं, जिनमें गंभीर नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है।

मैसेज कर दी यह धमकी
सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाले ने पहले व्हाट्सऐप कॉल की और फिर मैसेज भेजकर लिखा कि “जितना मेरा नुकसान हुआ है, उतना तेरा करूंगा… तेरी सारी जिंदगी में पूरा नहीं होगा। अब वह इंतजार नहीं करेगा और सीधे नुकसान पहुंचाएगा।”

घर हो चुका है हमला
जानकारी यह भी सामने आई है कि इससे पहले भी दलजीत राजू को धमकी भरे फोन मिल चुके हैं और उनके घर पर अज्ञात बदमाशों की तरफ से फायरिंग की घटना हो चुकी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post