Fri, 01 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

जालंधर में अस्पताल के बाहर युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

जालंधर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है। क्योंकि बल अस्पताल के बाहर देर रात एक युवक को गोली मारकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान सौरव के रूप में हुई है, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल से बाहर निकलते ही मारी गोली
बताया जा रहा है कि सौरव अपने दोस्त लक्की का हालचाल जानने अस्पताल आया था। दोस्त से मिलकर जैसे ही वह बाहर निकला, वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे घेर लिया और गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

देसी कट्टा लेकर आए थे हमलवार
परिजनों के अनुसार हमलावर असल में सौरव के भाई को निशाना बनाने आए थे। मौके पर मौजूद बोबी ने बताया कि दीपक, अर्जुन और शुभम वहां मौजूद थे। इसी दौरान एक आरोपी ने देसी कट्टे से फायर कर दिया, जो सौरव को जा लगी। गोली चलाने वाले युवक की पहचान अनमोल के रूप में हुई है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

परिवार ने गिरफ्तारी की मांग की
घटना के बाद परिवार ने आरोपियों की तस्वीर जारी कर पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना मिलते ही थाना 1 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


42

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155100