Tue, 04 Aug 2026
Post Details

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, कुक्षी वृत्त में 192 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जप्त

 सुरेन्द्र दुबे 9425179527  भोपाल  मध्य प्रदेश  के धार मे , 24 फरवरी 2026। धार जिले में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत्त कुक्षी में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के अंतर्गत 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

       यह कार्यवाही कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहन भायल के नेतृत्व में की गई।

       कार्यवाही के दौरान आबकारी वृत्त कुक्षी के ग्राम रण में एक मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 18 गत्ते की पेटियों में कुल 192.0 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गई, जिसमें 10 पेटियों में माउंट बीयर (500 एमएल क्षमता के 240 केन) तथा 08 पेटियों में गोवा व्हिस्की (180 एमएल क्षमता के 400 पाव) बरामद मदिरा को जप्त कर आबकारी विभाग के कब्जे में लिया गया। मौके से फरार आरोपी विश्राम पिता फतेहसिंह भिलाला, निवासी ग्राम रण, के विरुद्ध उपरोक्त धाराओं में विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य ₹78,800/- आंका गया है।

      इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक रत्ना अमलियार, पद्मा बघेल एवं राशी सोलंकी का विशेष सहयोग रहा।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191680