Wednesday, 25 Feb 2026

MP परिवहन कांड का जिन्न फिर आया बाहरः कांग्रेस विधायक ने किए कई खुलासे, हेमंत कटारे ने लिखा- जांच का निष्कर्ष क्या निकला?

 सुरेन्द्र दुबे भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुचर्चित RTO के पूर्व आरक्षक शौरभ शर्मा सोना और कैश मामले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। मामले को लेकर कांग्रेस विधायक एवं पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। हेमंत कटारे ने ट्वीट कर परिवहन घोटाले को लेकर कई खुलासे किए है।

 

“कमाई के नए स्रोत” खुलने की चर्चाएं शुरू

उन्होंने लिखा- मध्य प्रदेश की धरा पर कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां से करोड़ों की नकदी और भारी मात्रा में सोना-चांदी पकड़ा जाता है। पूरे प्रदेश को हिलाने वाले इस प्रकरण में कई नाम उछले, जिनमें एक नाम वीरेश तुमराम का भी सामने आया। गंभीर प्रश्न यह है कि घटना के बाद वीरेश तुमराम लगभग 6 माह तक बिना विभाग को सूचित किए बाहर रहे। तत्कालीन ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने उनकी छुट्टियां स्वीकृत नहीं कीं। फिर अचानक नए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आते ही न केवल विभाग में “कमाई के नए स्रोत” खुलने की चर्चाएं शुरू होती हैं, बल्कि लंबित छुट्टियां भी स्वीकृत हो जाती हैं!

 

छुट्टियां किस अधिकारी के दबाव में स्वीकृत हुईं

आखिर उस जांच का निष्कर्ष क्या निकला? सौरभ शर्मा के साथ जुड़े और ट्रांसपोर्ट विभाग संचालित करने के आरोप झेल रहे लोगों पर क्या कार्रवाई हुई? वीरेश तुमराम की छुट्टियां किस अधिकारी के संदर्भ से और किस दबाव में स्वीकृत हुईं?


11

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 143666