Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*एआई समिट में गिरफ्तार श्रीकृष्ण हरि और कुंदन यादव के परिजनों से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम*

*पटना. सोमवार, 23 फरवरी, 2026* राजेश राठौड़ चेयरमैन मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग 
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने वताया कि भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के नेता छपरा के सोनपुर निवासी श्रीकृष्ण हरि और वैशाली जिले के महुआ निवासी कुंदन कुमार के परिजनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मुलाकात की और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि देश में अराजक माहौल है और ऐसे में जो देश के हितों की युवाओं के पक्ष में बात कर रहा है उसे सरकार विरोधी करार दिया जा रहा है। जबकि देश में जो माहौल वर्तमान में भाजपा सरकार ने बना रखा है उसके खिलाफ युवा कांग्रेस के साथियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आवाज बुलंद करने की जो पहल की है उसके लिए उनके हिम्मत को सलाम करता हूं। कांग्रेस ने हमेशा देश की भलाई चाही है और देश के विकास के लिए हमने कुर्बानी देने का काम किया है। आगे भी हमारी परम्परा के अनुरूप हम देश की बर्बादी करने वालों के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219310

Share this Post