Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*“घर वापसी: जन सुराज छोड़ शंकर स्वरूप राम ने थामा कांग्रेस का हाथ, सदाकत आश्रम में सदस्यता ग्रहण”*

*पटना, 23 फरवरी 2026* राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग विहार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ,सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर स्वरूप राम अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए इसे कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास की “घर वापसी” बताया।

ज्ञातव्य है कि शंकर स्वरूप राम, कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व. रामस्वरूप राम के पुत्र हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी से मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रहे थे। वे गया जिले से आते हैं और लंबे समय से सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि शंकर स्वरूप राम के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा तथा उनके अनुभव का लाभ संगठन और जनता को मिलेगा।

वहीं कांग्रेस में शामिल होते हुए शंकर स्वरूप राम ने कहा मैं हमेशा से कांग्रेसी रहा हूं। हमारी सोच और विचारधारा कांग्रेस पार्टी जैसी है और आगे भी भविष्य में कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, असित नाथ तिवारी, मिन्नत रहमानी, विवेक भटनागर सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता  मौजूद थे। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219312

Share this Post