Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर की दुकान में कैसे बेखौफ होकर घुसा चोर, महज चंद मिनटों में उड़ा ले गया हजारों की नकदी; देखें CCTV

जालंधर के व्यस्त माने जाने वाले अवतार नगर इलाके में बीती रात चोरों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने इलाके के प्रसिद्ध 'छाबड़ा जनरल स्टोर' को अपना निशाना बनाया और वहां रखी नकदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना सुबह तड़के करीब 3:30 बजे हुई है।

35 हजार रुपए लेकर चोर फरार
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शातिर चोर दुकान के ताले तोड़कर बड़ी चालाकी से अंदर दाखिल हुआ। अंदर घुसते ही उसने सीधे तिजोरी और गल्ले की तलाश शुरू की। कुछ ही देर की छानबीन के बाद आरोपी ने तिजोरी से लगभग 35 हजार रुपये की नकदी निकाली और रफूचक्कर हो गया।

मंडी में भुगतान के लिए रखी थी नकदी
चोरी का खुलासा सुबह उस वक्त हुआ जब दुकानदार के बेटे युवी ने बताया कि पापा करीब 7:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे। शटर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। चोरी की गई यह राशि मंडी में सामान का भुगतान करने के लिए इकट्ठा की गई थी। वारदात की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218714

Share this Post