Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में 200 का लालच और शराब पिलाकर घिनौनी वारदात, फिल्लौर के DSP अब आयोग में होंगे तलब

जालंधर के फिल्लौर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने समाज और इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां एक बेबस, मंदबुद्धि दलित युवक को चंद रुपयों और शराब का लालच देकर एक कुत्ते के साथ अनैतिक कार्य करने पर मजबूर किया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी घिनौनी करतूत का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।

एससी आयोग का सख्त एक्शन 
वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने मामले में हस्तक्षेप किया है। आयोग ने स्वतः संज्ञान (Suo-moto) लेते हुए इसे गंभीर अपराध माना है। आयोग ने सब-डिवीजन फिल्लौर के डीएसपी भरत मसीह को आधिकारिक नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी
डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि जर्मन शेफर्ड कुत्ते के मालिक हरप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस वीडियो को बनाने और वायरल करने के पीछे क्या किसी संगठित गिरोह का हाथ है। समाज इस तरह की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

19 फरवरी को होगी बड़ी सुनवाई
एससी आयोग ने इस संवेदनशील मामले की सुनवाई के लिए 19 फरवरी 2026 की तिथि तय की है। डीएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे केस से जुड़ी डायरी, अब तक की गई कानूनी कार्रवाई के दस्तावेज और ठोस सबूतों के साथ आयोग के समक्ष हाजिर हो।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218714

Share this Post