Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मूसेवाला के माता-पिता के धरने का दिखा असर, पंजाबी म्यूजिक कंपनी के मालिक के खिलाफ FIR

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को इंसाफ के लिए एक बार फिर सड़कों पर उतरना पड़ा, जिसका परिणाम अब एफआईआर के रूप में सामने आया है। मानसा पुलिस ने वन डिजिटल कंपनी के खिलाफ और 2 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने बीते दिनों पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ धरना दिया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

एसएसपी दफ्तर के बाहर दिया था धरना
हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने मानसा में एसएसपी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि वे लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन पुलिस रसूखदार लोगों पर हाथ डालने से कतरा रही है। इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे के जाने के बाद उसकी डिजिटल संपत्ति और कमाई पर कुछ लोग कुंडली मार कर बैठे हैं।

कंपनी के मालिकों पर जांच शुरू
पुलिस ने अब गुरप्रीत सिंह और शब्बीर मोमिन सहित कंपनी के अन्य कर्ता-धर्ताओं को केस में शामिल किया है। जांच का मुख्य केंद्र 30 करोड़ रुपये का वह हिसाब है जो मूसेवाला के परिवार को नहीं मिल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219343

Share this Post