Fri, 01 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

फिरोजपुर में व्यक्ति ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, फिर कुछ ऐसा किया जिसने सबको चौंकाया

फिरोजपुर के बाजीदपुर गांव से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी हस्ती-खेलती गृहस्थी को खत्म करने की कोशिश की। सिरफिरे शख्स ने पहले अपनी पत्नी और फिर महज 4 साल के मासूम बेटे को गोली मार दी, जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को चौंका दिया है।

दोपहर 3 बजे मची चीख-पुकार
शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे जगसीर सिंह नाम के व्यक्ति ने घर के भीतर अचानक अपनी पत्नी नवनीत कौर और छोटे बेटे वारिसदीप पर पिस्तौल तान दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने दोनों पर फायरिंग कर दी और फिर खुद को भी शूट कर लिया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहाँ तीनों खून से लथपथ पड़े थे।

सिर और पेट में फंसी गोलियां, हालत नाजुक
घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां जगसीर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल नवनीत कौर और 4 साल के वारिसदीप को लुधियाना के DMC अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, नवनीत के सिर में गोली फंसी हुई है, जबकि मासूम बच्चे के लीवर को चीरते हुए गोली पेट में जा अटकी है। दोनों की हालत फिलहाल बेहद नाजुक बनी हुई है।

स्कूल गया था बड़ा बेटा, बच गई उसकी जान
किस्मत का खेल देखिए कि जगसीर का बड़ा बेटा (10 साल) उस समय स्कूल गया हुआ था, जिस वजह से उसकी जान बच गई। जगसीर के पिता भी उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि जगसीर की मां और भाई का पहले ही निधन हो चुका है। अब इस खूनी मंजर के बाद परिवार में केवल सन्नाटा और मातम पसरा है।


20

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155105