Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अब स्कूलों में 'जन गण मन' से पहले गूंजेगा 'वंदे मातरम', खड़ा होना होगा जरूरी

भारत के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को लेकर अब एक नया प्रोटोकॉल लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने पहली बार राष्ट्रगीत के गायन को लेकर विस्तृत नियम तय किए हैं। इसके तहत अब औपचारिक आयोजनों की शुरुआत 'वंदे मातरम' से होगी, न कि राष्ट्रगान से।

स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के लिए सख्त निर्देश
गृह मंत्रालय के आदेशानुसार, देश के सभी स्कूलों में अब पढ़ाई शुरू होने से पहले राष्ट्रगीत का गायन जरूरी होगा। यह पहली बार है जब राष्ट्रगीत के पूरे स्वरूप को मान्यता दी गई है। अब इसके सभी 6 छंद गाए जाएंगे, जिससे इसका समय बढ़कर 3 मिनट से अधिक हो गया है।

सम्मान के वही नियम जो राष्ट्रगान के लिए है
नए नियमों ने राष्ट्रगीत को भी राष्ट्रगान के समान प्रोटोकॉल की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। आदेश में साफ कहा गया है कि राष्ट्रगीत बजते समय अनुशासन का पालन करना और सावधान मुद्रा में खड़ा होना जरूरी है। सरकार का उद्देश्य राष्ट्रगीत के गौरवशाली 150 सालों के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219373

Share this Post