Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार; 3 की मौत

पंजाब के फगवाड़ा के पास नेशनल हाईवे-44 पर एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज़ रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर लांघ गई और दूसरी तरफ से आ रहे टाटा 407 टिप्पर से जा भिड़ी। इस जबरदस्त टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।

डिवाइडर चीरकर दूसरी दिशा में घुसी कार
चश्मदीदों के मुताबिक, कार सवार युवक फगवाड़ा से गोराया की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। रफ्तार इतनी तेज़ थी कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद उसे पार कर गई और विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर के सामने आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और टिप्पर दोनों के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों में 12वीं का छात्र और इकलौता भाई भी शामिल
हादसे का शिकार हुए तीनों युवक फिल्लौर के गाँव मठड्डा कलां के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान अरमान महिमी जोकि12वीं कक्षा का छात्र और दो बहनों का इकलौता भाई। साहिब मोहम्मद जो पेशे से एसी मैकेनिक था और दलजीत भट्टी के रूप में हुई है। सैलून में काम करता था। इस हादसे में कार चला रहा विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया और शवों को कब्जे में लिया। एक ही गाँव के तीन नौजवानों की मौत की खबर सुनते ही मठड्डा कलां में मातम छा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post