Wednesday, 11 Feb 2026

पांच माह में हुईं ये 10 बड़ी हत्याएं

News Riders Tv: पंजाब में अपराध बेलगाम है। राज्य में गैंगस्टर, गैंगवार और गन कल्चर अब सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि पहचान बनते जा रहे हैं। अपराध की यह तस्वीर उस समय और भयानक हो जाती है जब सरेआम पुलिस, सरकार, नेताओं, मंत्रियों और कारोबारियों को धमकियां दी जाती हैं। हालात ऐसे हैं कि गैंगस्टर सत्ता और सिस्टम को खुली चुनौती दे रहे हैं। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह गुरुद्वारे के सामने आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या कर दी जाती है। इस घटना ने सूबे में अपराध की हकीकत को और पुख्ता कर दिया है। आप नेता लक्की ओबरॉय के मर्डर से पहले पंजाब में बीते 5 महीने में 10 हत्याओं की बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। 

सितंबर 2025 से अबतक हत्या की बड़ी घटनाएं
04 जनवरी को अमृतसर में एक शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गैंगस्टर डोनी बल और प्रभ दासुवाल ने ली थी जिम्मेदारी।
28 जनवरी को मोहाली के एसएसपी ऑफिस के बाहर कोर्ट के लौटते वक्त गुरविंदर सिंह की 11 गोलियां दागकर हत्या। दो आरोपी पकड़े। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी है।
23 जनवरी को जालंधर में दुकान से चुराए 8.50 लाख रुपये, विरोध करने पर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या।
22 जनवरी को लुधियाना में दिनदहाड़े युवक प्रदीप बिल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
29 जनवरी को अमृतसर में बुजुर्ग महिला की हत्या, बेड पर खून से लथपथ मिली लाश।
26 जनवरी को पटियाला में गणतंत्र दिवस से कुछ घंटे पहले धारदार हथियारों से आरोपियों ने हेड कॉन्स्टेबल अमनदीप सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
09 जनवरी हत्यारों ने एक व्यक्ति के छह टुकड़े किए, सिर को ड्रम में भर दिया, जालंधर बाईपास के पास जले हुए अंग मिले थे।
15 दिसंबर को कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया की गोली मारकर हत्या। एक आरोपी मुठभेड़ में मारा गया।
01 दिसंबर को चंडीगढ़ में गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी के बीच टकराव के चलते गैंगस्टर पैरी की हत्या कर दी गई। पैरी गैंगस्टर लॉरेंस के लिए काम करता था
31 अक्तूबर को मानसा शहर में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की गोली मारकर हत्या।
23 सितंबर को कपूरथला में कबड्डी खिलाड़ी हरदीप सिंह को मारकर उसका क्षत-विक्षत शव घर के बाहर फेंक दिया
अगर यही हालात रहै तो सत्तापक्ष के लिए आने वाले 2027 के चुनावो मैं उक्त घटनाऐ बडी सम्साया पेदा कर सकते है मुख्यमन्त्री को अभी भी अपना वेलगाम हुआ सरकारी तंतर दरुस्त करना होगा


14

Share News

Latest News

Number of Visitors - 141924