Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले आरोपी पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए, Video

जालंधर में पुलिस और फिरौती मांगने वाले बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा बदमाश भागते समय गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से .30 बोर का पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं।

ट्रैवल कंपनी मालिक से मांगी थी फिरौती
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 11 नवंबर को नकोदर के बिजनेसमैन और बख्शी ट्रैवल कंपनी के मालिक मनीष बख्शी उर्फ मन्नू से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती न देने पर आरोपियों ने 16 जनवरी की रात कंपनी के ऑफिस के बाहर गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी। इस मामले में पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है।

दोबारा हमला करने आए थे आरोपी
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बीर फाटक के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पकड़े गए। पुलिस का कहना है कि यह मामला संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259602

Share this Post