Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पूर्व CP स्वपन शर्मा को जमानती वारंट जारी: अफीम रिकवरी केस में कोर्ट में पेशी पर नहीं आए, 4 को हाजिर होने के आदेश

News Riders Tv: जालंधर अदालत ने एनडीपीएस मामले में लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। अदालत ने उन्हें 4 तारीख (बुधवार) को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। यह मामला साल 2024 में थाना डिवीजन नंबर-3 में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। शुरुआत में 2 किलो अफीम की बरामदगी हुई थी।
मामले की आगे की जांच में पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया था। अब इस केस में कुल 22 किलो अफीम की रिकवरी का मामला सामने आया है। ट्रायल के दौरान एनडीपीएस मामले की स्पेशल कोर्ट ने स्वपन शर्मा को पेश होने के लिए बुलाया था। हालांकि, बार-बार समन जारी होने के बावजूद वे अदालत में पेश नहीं हुए, जिसके बाद वारंट जारी किए गए। गौरतलब है कि जब यह मामला थाना डिवीजन-3 में दर्ज हुआ था, उस समय स्वपन शर्मा जालंधर के पुलिस कमिश्नर थे। अदालत ने उन्हें 5000 रुपए की जमानत राशि भरने और अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220780

Share this Post