Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में कानून की उड़ी धज्जियां! मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या

मोहाली में पुलिस सुरक्षा के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और युवक पर कई राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 11 गोलियां चलाईं।

पत्नी के साथ मौजूद था मृतक
जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ किसी जरूरी काम से जा रहा था। जैसे ही वह SSP ऑफिस के बाहर पहुंचा, उसी दौरान हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान तीन गोलियां गुरप्रीत सिंह को लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर तेजी से फरार हो गए।

SSP ऑफिस के गेट बंद, इलाका सील
घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आ गई। सुरक्षा कारणों से SSP ऑफिस के सभी गेट बंद कर दिए गए और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। कुछ समय के लिए आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई।

हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी
पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234339

Share this Post