Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फिर से स्कूलों को मिली धमकी, चंडीगढ़ में पुलिस का सर्च ऑपरेशन

चंडीगढ़ में छुट्टियों के बाद जैसे ही शैक्षणिक संस्थान खुले, एक बार फिर बम धमकी से हड़कंप मच गया। शहर के पांच स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई है। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ के एसएसपी खुद बम स्क्वॉड, पुलिस बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

इन स्कूलों को मिली धमकी
धमकी मिलने वाले स्कूलों में सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-16 का मॉडल स्कूल, सेक्टर-45 का सेंट स्टीफन स्कूल, सेक्टर-35 का मॉडल स्कूल और सेक्टर-19 का मॉडल स्कूल शामिल हैं। एहतियात के तौर पर कई सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमों द्वारा सभी स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है। अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने और धमकी की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है। सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों के आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234339

Share this Post