Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रंगदारी की रकम पर कर रहे थे गुजारा! गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह और मां प्रीतपाल गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के परिवार पर कानून का शिकंजा कस गया है। श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने देर रात करीब 10 बजे स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) के पास स्थित एक होटल में छापेमारी कर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह और उसकी माता प्रीतपाल को गिरफ्तार कर लिया।

दो साल पुराना है फिरौती का मामला
गैंगस्टर के माता-पिता की यह गिरफ्तारी किसी नए विवाद में नहीं, बल्कि दो साल पुराने एक गंभीर मामले में हुई है। आरोप है कि एक शिक्षक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और मांग पूरी न होने पर उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 3 दिसंबर 2024 को आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद से ही इनकी तलाश जारी थी।

रंगदारी के पैसों से चल रहा था जीवन यापन
मुक्तसर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई है कि गैंगस्टर के माता-पिता कथित तौर पर फिरौती के जरिए वसूली गई रकम से ही अपना गुजारा कर रहे थे। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि वे कितने समय से अमृतसर में छिपे हुए थे और होटल में ठहरने के लिए उन्होंने किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। पुलिस की इस कार्रवाई को गोल्डी बराड़ के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Comments

Sonu Bai27 Jan 2026 08:03am

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਾ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬਹੁਤ ਚਿੰਤਾਜਨਕ ਹੈ ।

Abuse  Reply


Latest News

Number of Visitors - 234339

Share this Post