Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी की खरीदारी के दौरान युवक की हत्या

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्तों ने ही अपने नाबालिग दोस्त की सरेबाजार हत्या कर दी। मृतक की पहचान 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले मानविंदर सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है। यह वारदात खमाणों बाजार की है, जहां वह शादी का सामान खरीदने गया था।

कहासुनी के बाद दोस्तों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार मानविंदर अपने दोस्तों के साथ बाजार में मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि झगड़े के दौरान मनविंदर के दोस्तों ने उस पर किरच से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ताऊ 
घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद मनविंदर के ताऊ सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मनविंदर दम तोड़ चुका था। मनविंदर अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है।

शादी की तैयारी के बीच उजड़ा परिवार
मृतक के ताऊ सुरिंदर शिंदा ने बताया कि परिवार में शादी होने वाली थी और उसी के लिए खरीदारी चल रही थी। वे खन्ना रोड के पास मौजूद थे, तभी अचानक शोर सुनाई दिया। जब घटनास्थल पर पहुंचे तो मनविंदर की मौत हो चुकी थी। खुशियों भरे माहौल में अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267319

Share this Post