Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पद्म श्री सम्मान से संत निरंजन दास जी का सम्मान

News Riders Tv: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा रविदासिया समाज के महान संत एवं डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्म श्री सम्मान से अलंकृत किए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सांपला ने केंद्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

श्री सांपला ने कहा कि संत निरंजन दास जी ने संत गुरु रविदास जी महाराज के विचारों को देश-विदेश में फैलाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सेवा और मानवता के मूल्यों को सशक्त करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया है। उन्हें पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जाना न केवल रविदासिया समाज, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान समाज के संत-महापुरुषों द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने का सशक्त प्रमाण है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260171

Share this Post