Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सोनू निगम ने कहा संदेशे' गाना सैनिक की वर्दी है और उसे सैनिक से अलग नहीं किया जा सकता

News Riders Tv: हाल ही जावेद अख्तर ने खुलासा किया था कि 'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने उन्हें फिल्म के लिए पुराने गानों को दोबारा लिखने का ऑफर दिया था, पर उन्होंने इनकार कर दिया। जावेद अख्तर ने इसे इंटलेक्चुअल और क्रिएटिविटी की कंगाली बताया था। 'बॉर्डर' के सभी गाने जावेद अख्तर ने लिखे थे, जिनमें आइकॉनिक 'संदेशे आते हैं' भी शामिल है। जावेद अख्तर ने इनकार किया तो उसी गाने को नई धुन और नए फ्लेवर में पिरोकर दर्शकों के सामने परोसा गया। इसके बाद बहस ही शुरू हो गई। जावेद अख्तर के इनकार पर जहां हाल ही 'बॉर्डर 2' के गीतकार मनोज मुंतशिर ने रिएक्ट किया, वहीं अब सोनू निगम ने जवाब दिया है। उनका कहना है कि 'संदेशे' गाना सैनिक की वर्दी है और उसे सैनिक से अलग नहीं किया जा सकता।

मालूम हो कि 29 साल पहले आई फिल्म 'बॉर्डर' में 'संदेशे आते हैं' गाना सोनू निगम ने गाया था और 'बॉर्डर 2' में नए कलेवर में ढाले गए इसी गाने को भी सोनू निगम ने गाया है। साथ में अरिजीत सिंह और विशाल शर्मा की भी आवाज है। सोनू निगम का कहना है कुछ धुनें ऐसी होती हैं, जिन्हें उन कहानियों से अलग नहीं किया जा सकता, जिनमें वो पैदा हुई थीं। वह बोले, 'बॉर्डर अगर फौजी है तो 'संदेशे आते हैं' उसकी वर्दी है। उसके बिना बॉर्डर की कल्पना कैसे कर सकते हैं? '

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260332

Share this Post