Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में इस दिन लाडोवाल टोल प्लाजा रहेगा फ्री, नहीं वसूला जाएंगे पैसे

पंजाब में एक बार फिर किसानों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। किसान संगठनों ने घोषणा की है कि 26 जनवरी को लुधियाना स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को अनिश्चित समय के लिए फ्री किया जाएगा। किसानों के अनुसार दोपहर 12 बजे के बाद टोल वसूली पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।

26 जनवरी को दोपहर बाद नहीं लगेगा टोल
किसान नेताओं का कहना है कि लाडोवाल टोल प्लाजा पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा है और लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी के विरोध में 26 जनवरी को टोल प्लाजा को फ्री करने का फैसला लिया गया है।

कुछ समय पहले ससराली सहित कई गांवों में बाढ़ के कारण सतलुज नदी का धुस्सी बांध टूट गया था। इसके बावजूद अब तक उसकी मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है। धुस्सी बांध की हालत खराब होने से आसपास के गांवों पर दोबारा बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

प्रशासन से कई दौर की बातचीत बेनतीजा
भारतीय किसान मजदूर यूनियन समेत कई किसान संगठन ससराली कॉलोनी के पास स्थित धुस्सी बांध की मरम्मत को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस मुद्दे पर प्रशासन के साथ कई बार बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

मांगें न मानी गईं तो आंदोलन जारी रहेगा
किसानों ने साफ किया है कि यदि सरकार बातचीत के जरिए कोई समाधान निकालती है तो वे आंदोलन पर पुनर्विचार कर सकते हैं, लेकिन यदि धुस्सी बांध की मरम्मत को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी हाल में टोल प्लाजा चलने नहीं दिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234339

Share this Post