Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह भड़क गए हैं और उन लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही है,

News Riders Tv: हाल ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया है कि श्वेता तिवारी ने विशाल आदित्य सिंह के साथ तीसरी शादी कर ली है। इस पोस्ट को देख विशाल आदित्य के सब्र का बांध टूट गया और वह गुस्से से फूट पड़े हैं। विशाल आदित्य सिंह ने श्वेता तिवारी के साथ टीवी शो 'बेगुसराय' में काम किया था। तभी से दोनों की दोस्ती हो गई और उनका गहरा बॉन्ड है। 

विशाल तो श्वेता को 'मॉम' कहकर बुलाते हैं। ऐसे में उनके साथ रोमांटिक लिंक-अप और शादी की खबरों पर विशाल बिफर गए हैं। विशाल ने कहा, 'सोशल मीडिया पर पहले भी श्वेता और मेरे लिंक-अप की अफवाहें फैली थीं, लेकिन मैंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था। हालांकि, अब बात हद से आगे बढ़ गई है। सब जानते हैं कि मैं उन्हें 'मां' कहकर बुलाता हूं, और इसके लिए किसी जस्टिफिकेशन या क्लैरिफिकेशन की जरूरत नहीं है। तो फिर ऐसी बेतुकी बातें क्यों फैलाई जा रही हैं? मैं ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को चेतावनी दे रहा हूं। मुझे लीगल एक्शन लेना पड़ेगा।'

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260090

Share this Post