Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

PM मोदी ने कहा केरल में अब बदलाव होकर रहेगा।

News Riders Tv: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केरल में अब बदलाव होकर रहेगा। उन्होंने नगर निगम चुनावों में भाजपा की हालिया जीत का जिक्र करते हुए इसे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया और कहा कि तिरुवनंतपुरम ने केरल में भाजपा की मजबूत नींव रखी है।

पीएम मोदी ने एलडीएफ और यूडीएफ पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दोनों के झंडे भले ही अलग हों, लेकिन उनका एजेंडा एक ही है। भ्रष्टाचार, कुशासन और तुष्टीकरण की राजनीति। उन्होंने कहा कि केरल में अब तक सत्ता बदलती रही, लेकिन सिस्टम नहीं बदला। आने वाले चुनाव केरल की दशा और दिशा दोनों बदल देंगे।

उन्होंने कहा कि केरल के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है और भाजपा ही विकास और अच्छे शासन का तीसरा विकल्प है। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भाजपा और एनडीए मिलकर जवाबदेही और विकास पर आधारित सरकार देंगे।

सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी के मामले पर पीएम मोदी ने एलडीएफ सरकार पर मंदिर की परंपराओं को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि इस पूरे मामले की जांच करवाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ कहा कि यह मोदी की गारंटी है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने केरल को धोखा दिया है और एनडीए की डबल इंजन सरकार से राज्य को असली फायदा मिलेगा। उन्होंने केरल को भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति से मुक्त करने का आह्वान किया।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260337

Share this Post