Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना में MBA कर रहे युवक की गोलियां मारकर हत्या, परिवार ने दोस्त पर लगाए आरोप

पंजाब के लुधियाना जिले के तलवाड़ा गांव में एक MBA छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक
स्थानीय लोगों ने राजवीर को सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राजवीर को तुरंत डीएमसी अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोस्त पर हत्या का आरोप
पीड़ित परिवार ने राजवीर की हत्या का आरोप उसके दोस्त पर लगाया है। परिजनों का कहना है कि राजवीर घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त के साथ जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा, जिससे परिवार को शक है कि हत्या में उसके दोस्त की भूमिका हो सकती है।

परिवार का इकलौता बेटा था राजवीर
राजवीर एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखता था। उनके परिवार की मोगा में पहले इंडिया मोटर्स नाम की ऑटो एजेंसी थी। राजवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और MBA की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने राजवीर के दोस्त जुगराज सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267330

Share this Post