Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Border 2 को 6 देशों में रिलीज नहीं किया जाएगा।

News Riders Tv: निधि दत्ता और अनुराग सिंह की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 23 जनवरी को थिएटर्स में एंट्री कर ली है। इस मूवी को देशभर में रिलीज किया गया है, जिसमें सनी देओल का कमबैक भी हुआ है। साथ ही वरुण धवन, दिलजीत दोसाँझ और अहान शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस बीच, खबर है कि इसे 6 देशों में रिलीज नहीं किया जाएगा। और वजह पाकिस्तान है। दरअसल, 'बॉर्डर 2' की कहानी साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है। इसे भारत के साथ-साथ कई ग्लोबल मार्केट में भी रिलीज किया गया। लेकिन 'एंटी-पाकिस्तान' होने के कारण इसे मिडिल-ईस्ट में बैन कर दिया गया है। ठीक वैसे ही, जैसे 'धुरंधर' के साथ किया गया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260123

Share this Post