Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में फरार आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, कॉलेज प्रधानगी को लेकर चलाई थी गोलियां; Video

जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज की प्रधानगी को लेकर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। अलावलपुर इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी लवप्रीत उर्फ लवी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल भी बरामद की है।

SSP ने एनकाउंटर की पुष्टि की
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 19 दिसंबर को किशनगढ़ चौक के पास बरिस्ता कैफे के नजदीक सेंट सोल्जर कॉलेज की प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पेट्रोल पंप के बाहर तीन कारों में सवार युवकों ने फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। इस मामले में एक आरोपी लक्की का पहले ही 19 दिसंबर को एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस पर फायरिंग, जवाब में चली गोलियां
एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इस घटना का मुख्य आरोपी लवप्रीत उर्फ लवी अलावलपुर इलाके में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस चौकी की टीम ने आज सुबह करीब 9:15 बजे जगरावां रोड की तरफ आरोपी को रोकने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गोलियां आरोपी को लगीं, जिससे वह घायल हो गया।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस के अनुसार घायल आरोपी लवप्रीत उर्फ लवी के खिलाफ पहले से लड़ाई-झगड़े के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे कड़ी सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

19 दिसंबर को चली थीं गोलियां
गौरतलब है कि 19 दिसंबर को जालंधर के किशनगढ़ चौक स्थित पेट्रोल पंप पर कॉलेज की प्रधानगी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए थे। इसी दौरान तीन कारों में सवार बदमाशों ने 12 से 15 राउंड फायरिंग की थी। उस समय पेट्रोल पंप पर मौजूद 50 से 70 युवकों में से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218684

Share this Post