Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गणतंत्र दिवस से पहले सीएम मान को धमकी, स्कूलों को भी उड़ाने का भी भेजा मैसेज

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर में झंडा फहराने जाने वाले हैं। लेकिन इससे पहले ही उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धमकी सामने आने के बाद पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

निजी स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी
सीएम को धमकी देने के साथ-साथ होशियारपुर के कई निजी स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भेजने वाले व्यक्ति ने ईमेल के जरिए दावा किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान निशाने पर हैं और दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर स्कूलों में धमाके होंगे। मेल में यह भी लिखा गया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ब्लास्ट किया जाएगा।

धमकी के बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस सतर्क
धमकी मिलने के तुरंत बाद संबंधित स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। होशियारपुर के एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। फिलहाल धमकी भेजने वाले की पहचान और उसके मकसद को लेकर जांच जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268733

Share this Post