Tue, 16 Jun 2026

24 घंटे का अल्टीमेटम: पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे; देखें Video

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े मशहूर सिंगर प्रेम ढिल्लों एक बड़े विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। काउंसिल ऑफ लॉयर्स ने उनके खिलाफ चंडीगढ़ के डीजीपी और एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। संस्था का दावा है कि चंडीगढ़ स्थित एक कार शोरूम में प्रेम ढिल्लों को अफीम के पैकेट के साथ देखा गया है।

वायरल वीडियो को बताया सबूत
काउंसिल ऑफ लॉयर्स के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कई टीवी चैनलों पर आ चुका है। खास बात यह है कि संबंधित वीडियो खुद सिंगर प्रेम ढिल्लों ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था, जिसे संस्था ने अपने आरोपों का आधार बताया है।

केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग
संस्था ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्रेम ढिल्लों के खिलाफ तुरंत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। काउंसिल का कहना है कि यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था से जुड़ा है, बल्कि युवाओं पर गलत संदेश भी देता है।

हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
काउंसिल ऑफ लॉयर्स ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर सिंगर प्रेम ढिल्लों के खिलाफ कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो संस्था पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी। फिलहाल इस मामले पर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


340

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167332