Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कुछ ऐसा हुआ कि नाना पाटेकर अपना सब्र खो बैठे और इवेंट को बीच में ही छोड़कर निकल गए।

News Riders Tv: नाना पाटेकर 'ओ रोमियो' में अहम रोल में हैं और वह ट्रेलर लॉन्च पर एकदम ठीक समय पर पहुंच गए थे, पर डेढ़ घंटे तक वह को-स्टार्स शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के आने का इंतजार करते रहे। जब शाहिद और तृप्ति नहीं आए और नाना पाटेकर को 90 मिनट तक उनका इंतजार करना पड़ा, तो उनके सब्र का बांध टूट गया। वह बिफर गए और 'ओ रोमियो' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट बीच में ही छोड़कर निकल गए। 

जैसे ही यह घटना सामने आई, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने तुरंत ही स्थिति संभालने की कोशिश की।
विशाल भारद्वाज ने नाना पाटेकर के इवेंट से एक्जिट करने के बाद इवेंट के दौरान मीडिया से कहा कि नाना नाना क्लास के एक सबसे शरारती बच्चे की तरह हैं... वो बच्चा जो दूसरों को तंग भी करता है और सबसे ज्यादा एंटरटेन भी करता है। चूंकि हमने उन्हें एक घंटे तक इंतजार करवाया, तो वो उठे और इवेंट छोड़कर चले गए। हमें इस बात का जारा भी अफसोस नहीं हुआ क्योंकि हम जानते हैं कि यही बात नाना को नाना पाटेकर बनाती है। इस पर यूजर्स नाना पाटेकर के सपोर्ट में उतर आए हैं और कहना है कि उन्होंने अच्छा किया जो छोड़कर निकल गए। वह किसी के स्टारडम या पॉपुलैरिटी से प्रभावित नहीं होते। आखिर सेल्फ रिस्पेक्ट और अनुशासन भी कोई चीज होती है.....

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268062

Share this Post